पाँच साल से कम उम्र के बच्चे के फिंगरप्रिंट और आईरिस बायोमेट्रिक्स को आधार नामांकन के लिए नहीं लिया जाता है क्योंकि ये उस उम्र में परिपक्व नहीं होते हैं। मौजूदा नियमों के अनुसार बच्चे को 05 वर्ष की उम्र प्राप्त करने पर और फिर 15 साल की उम्र प्राप्त करने पर उसके आधार में उंगलियों के निशान, आईरिस और फोटो को अनिवार्य रूप से अपडेट करना आवश्यक है। इसे अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (एमबीयू) कहा जाता है। यह 30 सितंबर 2026 तक 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क है अपडेटेड बायोमेट्रिक के साथ आधार जीवन को आसान बनाता है और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग सुनिश्चित करता है जैसे किः विभिन्न संस्थानों में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण सरकारी कल्याण योजनाएं छात्रवृत्ति इंटर्नशिप और फेलोशिप