टोल-फ्री हेल्प लाइन 1947 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू. आई. डी. ए. आई.) द्वारा आधार से संबंधित सेवाओं में लोगों की सहायता के लिए संचालित एक ग्राहक सहायता सेवा है। यह हेल्प लाइन आधार नामांकन और अद्यतन, स्वीकार्य सहायक दस्तावेज, निकटतम आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र का पता लगाने, नामांकन या अद्यतन स्थिति की जांच करने और शिकायतें या सुझाव दर्ज करने आदि पर जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसकी मदद से अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, असमिया, उड़िया, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी और पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं में जानकारी प्राप्त की जा सकती है , जिससे वव्यापक क्षेत्रों मे पहुंच सुनिश्चित होती है। लाइव ग्राहक सहायता सोमवार से शनिवार, सुबह 7 बजे से शाम 11:00 तक और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है। एक इंटरएक्टिवॉयस रेस्पॉन्स (आई. वी. आर.) सेवा चौबीसों घंटे काम करती है, जो उपयोगकर्ताओं को किसी भी समय बुनियादी जानकारी तक पहुँचने में सक्षम बनाती है। निवासी ईमेल : help@uidai.gov. in के माध्यम से भी सहायता ले सकते हैं।